हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड की गुरु निवास मंदिर आश्रम कनखल में आयोजित हुई आज की मुख्य बैठक में जे पी बडोनी उर्फ ज्योति प्रसाद बडोनी को चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र रावत और संरक्षक राजेंद्र सिंह रावत, सचिव आर एस मनराल ने हरिद्वार की कमान जिलाध्यक्ष के रूप में सौंपते हुए नियुक्ति प्रदान की है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जेपी बडोनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपनी पूरे सामर्थ्य के साथ समिति के हर कार्य में सहयोग करेंगे और राज्य आंदोलनकारियों के और प्रदेश के हित में काम करते हुए स्व जे पी पांडे के अधूरे छोड़े हुए कार्य पूरा करने के प्रयास के साथ शीघ्र ही अपनी हरिद्वार की जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे। समिति द्वारा ज्योति प्रसाद बडोनी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया। समिति के मुख्य केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र रावत ने कहा कि चिन्हित राज्य आंदोलनकारी सभी जिलों में अपने जिला अध्यक्ष नियुक्त करते हुए अब तक उत्तराखंड में हरिद्वार सहित 8 जनपदों में समिति के जिला अध्यक्ष की घोषणा कर चुकी है और शीघ्र ही समिति पूरे उत्तराखंड में राज्य आंदोलनकारियों का एक जन आंदोलन करने की तैयारी कर रही है। समिति के मुख्य संरक्षक राजेंद्र रावत ने अपने विचार रखते हुए कहा कि समिति के हरिद्वार जनपद के नए जिला अध्यक्ष के रुप में जेपी बडोनी पूर्ण निष्ठा से काम करते हुए आंदोलनकारी समिति का परचम लहराने में अपना संपूर्ण योगदान प्रदान करें। बैठक में मौजूद ओर संबोधित करने वालों में अफजल अल्वी, रामदेव मौर्य, केशव देव सेमवाल, श्रीमती यशोदा भट्ट, साधना नवानी, माहेश्वरी देवी बिष्ट, कमला ढोंढियाल, कांति बूढ़ाकोटी आर एस मनराल, जेपी बडोनी, विष्णु दत्त सेमवाल, राम प्रसाद ज़ख्मोला, नत्थीलाल जुयाल, बलबीर सिंह नेगी, कुंवर सिंह बिष्ट, राजेश गुप्ता, विद्यांचल, नरेंद्र सिंह गोसाई, विनोद सिंह नेगी, जगदीश सिंह रावत, आनंद सिंह रावत, रामदत्त नैनवाल, सूर्यकांत भट्ट, आनंद सिंह नेगी धर्मपाल भारती, रविंद्र भट्ट, भीमसेन रावत सतीश जैन आदि मुख्य रूप से थे। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र रावत और संचालन भीमसेन रावत के द्वारा किया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours