हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भाजपा के पूर्व ज़िला अध्यक्ष नरेश शर्मा ने लालढाँग क्षेत्र में जाकर के गुज्जर बस्ती में स्थानीय लोगो से मुलाकात की। वहाँ रहने लोगों से उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से उन्हें अवगत कराया। वन विभाग से सम्बंधित कुछ मुद्दों पर वन गुज्जरों ने नरेश शर्मा से चर्चा की। वन गुज्जरों ने बताया कि उनकी जीविका दुधारू पशु पालन पर निर्भर करता है। मगर अब उनके बच्चे सामान्य बच्चों की तरह सरकारी स्कूलों, कॉलेज में शिक्षा ले रहे हैं। वन गुज्जरों ने अपने शिक्षित बच्चों के लिये रोजगार, अशिक्षित बच्चों के स्वरोजगार हेतु भैंस पर बैंक से लोन न मिलने की समस्या भी रखी हैं। नरेश शर्मा ने उनकी समस्याओं के समाधान करने के लिए जनपद और राज्य स्तर पर आवश्यक कार्यवाही करने का विश्वास दिलाया। इस कार्यक्रम में उनके साथ भाजपा से अश्वनी पाल, डॉक्टर विजेंदर चौहान, पीयूष चौहान, अरुण शर्मा और वहाँ के वन गुज्जर मोजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours