हरिद्वार की गूंज (24*7)
(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। स्वागत सामाजिक संस्था के अध्यक्ष अनिल महाजन के नेतृत्व में फल एवं मिष्ठान वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष अनिल महाजन ने बताया कि बच्चे देश का भविष्य है। वरिष्ठ समाजसेवी एवं स्वागत सामाजिक संस्था के संरक्षक नसीम सलमानी ने कहा कि समाज को बढ़ चढ़कर बच्चों का साथ देना चाहिए और बच्चों का हौसला बुलंद करना चाहिए क्योंकि ये बच्चे ही आगे चलकर देश का भविष्य बनेंगे। नसीम सलमानी ने समाज से अपील करते हुए कहा कि हमे बच्चो को शिक्षा की ओर प्रेरित करना चाहिए क्योंकि शिक्षा के माध्यम से ही बच्चे देश का नाम रोशन कर सकेंगे। वरिष्ठ समाजसेवी जमशेद खान ने कहा कि मैं खुशी महसूस करता हूं जो आज के युवा हैं वो आगे चल कर कल देश के जिम्मेदार नागरिक बनेगें। मैं और हमारा पूरा समाज बच्चों के लिए उनके माता-पिता द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हैं। इसलिए यहां आज मैं उन माता-पिता का गर्मजोशी से स्वागत करता हूं। बच्चों का भविष्य ही देश का भविष्य है। महासचिव गुलनवाज सिद्दीकी ने कहा कि हमारी संस्था संकल्प लेती है कि जहां पर ऐसे बच्चे होंगे संस्था वहां जाकर बच्चो को शिक्षा की ओर प्रेरित करेगी और संस्था हर रूप में बच्चों की शिक्षा प्राप्त करने में सहायता करेगी। संस्था की कोषाध्यक्ष तबस्सुम सिद्दीकी ने कहा है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे पर संस्था इसी तरह कार्य करेगी। हमारे लिए बच्चें ही देश का भविष्य है।बच्चों में बदलाव लाने के लिए हमें दिन रात मेहनत करने में भी कोई कोताही नहीं होगी। इस अवसर पर खुशबू सलमानी, महक, सानिया, सोहेल, सोमपाल, नगमा, मुन्ना और वसीम आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours