हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। समाज मे तेजी से हो रहे नैतिक पतन के कारण सामाजिक ढांचा अस्त व्यस्त होता जा रहा है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने आगे बढते हुए इस पर व्यापक रणनीति एवं सामाजिक सौहार्द्र स्थापित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की योजना बनाई है। अ.भा. क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह राणा के आवास विष्णु गार्डन पर 05.11.2020 को देर शाम हुई बैठक मे सामाजित मूल्यों में गिरावट के कारण युवाओं मे अपराध एवं यौन शोषण की घटनाएं बढती जा रही है। जिन पर रोक लगाया जाना जरूरी है। महामंत्री डाॅ० शिवकुमार चौहान ने कहाॅ कि अपनी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति के लिए कुछ असामाजिक तत्व लव जिहाद, गैंगरेप, अपहरण, लूटपाट एवं नशावृत्ति के माध्यम से देश की युवा पीढी को भ्रमित करते हुए सामाजिक ढांचे को अस्थिर करने का कुप्रयास कर रहे है। जिसके लिए समाजिक संगठनों को आवाज उठानी चाहिए, ताकि सौहार्द्र एवं भाईचारे का वातावरण बिगडने से रोका जा सके। मनवीर सिंह ने इन घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम इन घटनाओं पर रोक लगाने का विमर्श दिया। जिस पर अ०भा० क्षत्रिय महासभा ने एसडीएम से मिलकर शीघ्र केन्द्रीय गृहमंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। उपाध्यक्ष प्रेमसिंह राणा द्वारा दिये गये सुझाव में हर की पौडी पर गंगा स्क्रैप चैनल का अध्यादेश उत्तराॅखंड सरकार द्वारा वापस लेने के लिए गंगा सभा द्वारा जारी धरना एवं संघर्ष का समर्थन करते हुए उत्तराखंड सरकार को स्क्रैप चैनल का अध्यादेश अविलम्ब वापस लेने तथा गंगा सभा के मंहामंत्री तन्मय वशिष्ट को समर्थन पत्र सौपने का भी निर्णय लिया। योगेन्द्र सिंह राठौर ने कहाॅ कि आरक्षण मुक्त भारत की मुहिम के लिए बाबा हठयोगी के साथ मिलकर विचार मंथन करने का भी निर्णय लिया। बैठक में प्रेमसिह राणा, लोकेन्द्रपाल सिंह चैहान, अजय चैहान, तनुज शेखावत, युवा विंग के दुष्यंत राणा, मनवीर सिंह तोमर, अभिमन्यु सिंह, रविकिशन, धीरेन्द्र नेगी, महेन्द्र सिंह नेगी, महिला विंग की सदस्या मुनेश राणा, संगीता रानी, सुनीता देवी आदि उपस्थित रही।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours