हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने रायसी बाणगंगा गंगदासपुर, नीलधारा में अवैध खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए अवैध खनन से भरे 6 ट्रैक्टर ट्रालियो को अपने आवास पर लाकर सीज कर दिया। एसडीएम पुरण सिंह राणा की अवैध खनन के खिलाफ हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र के खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। 

वहीं एसडीएम पूरण सिंह राणा का कहना है जिलाधिकारी के आदेश अनुसार अवैध खनन के खिलाफ एक टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है, उन्होंने बताया उनके द्वारा पुलिस और एक तहसील की टीम लगातार क्षेत्र  में निगरानी रखे हुए हैं, क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड वाहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सख्त से सख्त कार्रवाई इनके खिलाफ अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया 6 वाहनों में से कुछ वाहनों को ओवरलोड और कुछ को अवैध खनन मे सीज किए गए हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours