हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने शिवालिक नगर में डबल मर्डर केस को खोलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और रानीपुर पुलिस की प्रशंसा की है। अशोक उपाध्याय ने कहा कि जिस प्रकार रात दिन एक करके रानीपुर पुलिस ने शिवालिक नगर दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया उसकी जितनी प्रसंशा की जाय कम है। साथ ही उन्होंने उम्मीद की है कि इस खुलासे से शिवालिक नगर के वरिष्ठ नागरिकों व क्षेत्र की जनता में मित्र पुलिस के प्रति विश्वास का माहौल बना है, और उम्मीद की है कि असमाजिक तत्वों में पुलिस के प्रति ख़ौफ़ भी पैदा होगा। जिससे आने वाले समय मे शिवालिक नगर क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में कमी देखने को मिलेगी। अशोक उपाध्याय ने क्षेत्र के लोगो से अपील की है कि वो अपने अपने घरों में किराये दारो का पुलिस वेरिफिकेशन कराकर मित्र पुलिस का सहयोग करे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours