हरिद्वार की गूंज (24*7)


(अमित नेगी) श्रीनगर। पौड़ी शहर में बस अड्डा के पास खड़े अव्यवस्थित वाहनों व फल की ठेली लगाने वालों के द्वारा सड़क का अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था को प्रभावित किया जा रहा था, जिसके फलस्वरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल सुश्री पी. रेणुका देवी के आदेशानुसार शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के क्रम में उप जिलाधिकारी श्याम  सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक सदर सुश्री वन्दना वर्मा द्वारा मय पुलिस टीम एवं परिवहन विभाग के द्वारा पौड़ी कस्बे में जिन व्यापारियों ने अपना सामान अनावश्यक रूप से सडको पर लगया है, उन्हें बताया गया कि वह अपनी दुकानों का सामान सड़क पर फैलाकर अतिक्रमण ना करें, एवं सभी से अपील की गयी की घर से बाहर निकलते ही मास्क का प्रयोग करें, सेनिटाइजर का प्रयोग करें एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर कोविड-19 के नियमों का पालन करने में पुलिस का सहयोग करें तथा वाहन चालको को बताया गया कि वह अपने वाहनो में नियमित रूप से सेनिटाइजर रखें, वाहनो की साफ सफाई करते रहें व यात्रियों को बिना मास्क के वाहन में सफर न करनें हेतु निर्देशित किया गया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours