हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने प्रतिनधिमण्डल के साथ सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जनहित में अपील करते हुए राज्य सरकार के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे एवं मुख्य सचिव को पत्र भेजकर उत्तराखंड में कोविड-19 संक्रमण के प्रकोप के कारण स्कूलों के 15 अक्टूबर से न खोले जाने की मांग की, सुनील सेठी ने कहां की सरकारें निजी स्कूलों के दवाब फीस वसूली को लेकर जो निजी स्कूल चाहते है उस पर कोई भी अनैतिक फैसला न ले क्यो की कोई भी स्कूल सुरक्षा के दृष्टिकोण जिम्मेदारी लेने को तैयार नही सिर्फ रुकी फीस वसूली को लेकर निजी स्कूल नए नए हथकंडे अपना रहे है जिन स्कूलों में पहले ही एक क्लास में 50 सीट पर 55 बच्चे पढ़ाये जाते हो वो क्या सोशल डिस्टेंस का पालन करवा पाएंगे। मायापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया एवं जागृति व्यापार मंडल अध्यक्ष नाथीराम सैनी ने संयुक्त रूप से कहा कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का प्रकोप निरंतर जारी है ऐसे में स्कूलों के खोले जाने से बच्चों में संक्रमण फैलने का खतरा स्वभाविक है, उन्होंने कहा कि बच्चों में पूर्ण रूप से परिपक्वता एवं सूझबूझ के अभाव एवं निजी स्कूलों के द्वारा कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जाना भी संभव नहीं होगा जिसके दुष्परिणाम के कारण बच्चों में कोरोना संक्रमण के फैलने की संभावना अधिक है, उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा को ही जारी रखा जाए क्योंकि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का जीवन अत्यधिक मूल्यवान है। उन्होंने कहा कि स्कूलों के खोले जाने से पूर्व शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल कॉलेजों का निरीक्षण कर सभी स्कूलों में कोविड-19 की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पत्र में पुनःलोकडाउन अवधि की फीस माफी की मांग को भी दोहराया। ज्ञापन सोपने वालों में मनोज कुमार आदित्य, पंकज माटा, राजेश सुखीजा उपस्तिथ रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours