हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। सराय गांव में हुई चोरियों का खुलासा नही होने से नाराज ग्रामीण भाजपा वरिष्ठ नेता नरेश सर्मा के साथ ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी से मिले। इस दौरान उन्होंने जल्द चोरी के खुलासे को लेकर चर्चा की। कोतवाल ने उन्हें जल्द खुलासा कराने का आश्वासन दिया। बुद्धवार को सराय गांव के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों का एक दल भाजपा वरिष्ठ नेता नरेश सर्मा के साथ ज्वालापुर कोतवाली पहुचे। जहां नरेश सर्मा ने कोतवाल व मुकदमे के इंवेस्टिकेशन इंचार्ज से जल्द खुलासा करने को लेकर चर्चा की। ग्रामीणों की पुलिस प्रशासन से चोरियों की जल्द खुलासा करने की मांग रही। ताकि ग्रामीणों को पता चल सके कि चोरी करने वाले लोग कौन है? कही  स्थानीय लोग या गांव से ही तो नही। नरेश शर्मा ने पुलिस की गश्त बढ़वाने की सलाह दी ताकि अपराधियो में चुस्त पुलिस की मुस्तेद कार्यशैली से भय हो। पुलिस की सक्रियता से ग्रामीणों का चोर बदमाशो से भय भी खत्म होगा। कोतवाली प्रभारी ने उन्हें जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का आश्वासन दिया। समाज से अपराध खत्म करने के लिये ज्वालापुर कोतवाली से एस.आई सुनील रावत ने मीडिया और आम जनता से उनके सुझावों और सहयोग का स्वागत किया है। इस दौरान अश्वनी पाल, दलीप कुमार राणा, सुशील शर्मा, अरुण कुमार, राजेन्द्र यादव, मनोज जोशी आदि उपस्थित थे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours