(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान एवं समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा पुलिस के सभी शहीदों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद 7 पुलिसकर्मियों के परिजनों को पुलिस अधीक्षक द्वारा शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शहीद कानि० भरत सिंह के पुत्र सक्षम कुमार और शहीद कानि० वीरेंद्र कुमार के पुत्र विवेक को पुलिस अधीक्षक द्वारा स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया। मेहनत एवं लगन से पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की सहायता हेतु चमोली पुलिस परिवार सदैव आपकी सहायता हेतु तत्पर है। किसी भी प्रकार की सहायता आप कभी भी चमोली पुलिस से निसंकोच सहायता मांग सकते है। सेना एवं अर्धसैनिक बलों की भांति इस वर्ष से प्रत्येक वर्ष 21अक्टूबर को पुलिस झंडा दिवस मनाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को पुलिस फ़्लैग पहनाया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक आर.के.चमोली, पुलिस उपाधीक्षक चमोली आशीष भारद्वाज, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग विमल प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मातवर सिंह रावत, निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई सूर्य प्रकाश, निरीक्षक रेडियो जितेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष गोपेश्वर रविन्द्र नेगी, प्रभारी SOG संजीव चौहान इत्यादि साथ साथ पुलिस लाइन गोपेश्वर, पुलिस कार्यालय गोपेश्वर, समस्त पुलिस शाखा के अधि० एंव कर्मचारी गण मौजूद रहे।
Home
हरिद्वार
हरिद्वार की गूंज: ड्यूटी के दौरान कर्तव्य पालन करते समय अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours