हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। नई शिक्षा नीति के ब्रांड अम्बेसडर एवं शारीरिक शिक्षा विशेषज्ञ डाॅ० शिवकुमार चौहान ने देश के 14 वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिवस की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। डाॅ० चौहान ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजे बधाई संदेश में राष्ट्रपति पद पर उनके कार्यकाल को देश का स्वर्णिम काल कहा है। राष्ट्रपति पद पर उनके कार्यकाल मे कश्मीर मे धारा 32-ए तथा 370 का हटना, नागरिकता संशोधन बिल का पारित होना, नई शिक्षा नीति-2020 का लागू होना जैसे महत्वपूर्ण कार्यो को मान्यता प्राप्त हुई है। डाॅ० चौहान ने देश हित मे जनसंख्या नियंत्रण कानून को भी उनके कार्यकाल मे वैधानिक मान्यता प्राप्त हो सकेगी, ऐसा विश्वास व्यक्त किया। परमात्मा से प्रार्थना करते हुए डाॅ० चौहान ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्धायु की मंगलकामनाएं की है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours