हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सँयुक्त नागरिक संगठन की ओर से स्वच्छता और सद्भावना पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर के० जी० बहल ने व संचालन सरदार जी०एस०जस्सल ने की। मुख्य अतिथि के रूप मे हिमालयन ड्रग्स कम्पनी के मालिक डॉ० फारुख उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सभागार मे उपस्थित श्रोताओं ने भारत की दोनो महान हस्तियों को श्रद्वांजलि अर्पित की। जहां आज देश महात्मा गांधी की 151वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर वक्ताओं ने गांधी जी व शास्त्री जी को श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए अपने शब्दों में कहा की हम महात्मा गांधी को उनकी 151वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हैं। हम सब आइए, अपने दैनिक जीवन में गांधीवादी सिद्धांतों को लागू कर और अपनाकर हमारे जीवन में बदलाव लाने का प्रयास करें। वही शास्त्री जी की जयन्ती पर वक्ताओं ने कहा की हमारे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री जी का जन्मदिन भी अक्टूबर है। और उन्होनें ये ने नारा दिया था ’जय जवान’ जय किसान। विश्वम्भर नाथ बजाज ने कहा है कि पृथ्वी पर क्षत्रिय किसान ब्राह्मण किसान होना चाहिए। वन्यजाति को किसान होना चाहिए। इसी नारे के साथ स्वच्छता और सद्भावना पर सभी ने अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर आयोजित की गयी गोष्ठी में हिमालयन इंस्टीट्यूट के मालिक आदित्य आर्य, वरिष्ठ आंदोलनकारी श्रीमती सुशीला बलूनी, विश्वम्भर नाथ बजाज, आरिफ खान, बीना शर्मा, सेवा निर्वत कर्नल मिनाज,सेवा निर्वत कैप्टन बी०एम० थापा,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति से बक्शी जी, श्रीमती उमा सिसोदिया, मुकेश शर्मा, डॉ० मुकुल शर्मा, जितेन्द्र डंडोना ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने विचार रखे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours