हरिद्वार की गूंज (24*7)
(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद हरिद्वार आयुष अग्रवाल द्वारा कोरोना वॉयरस संक्रमण के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग के नियमों का पालन करते हुए पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर का अनावरण माल्यार्पण किया गया। एवं सभी उपस्थित पुलिस बल को मिष्ठान वितरण किया गया। अतः माल्यार्पण करने के बाद महोदय द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष दोनों विभूतियों के जीवन संघर्ष और देश सेवा तथा उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। विशेष रुप से गांधी द्वारा निर्बलों के कल्याण संबंधी अंत्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संबंध में उनके विचारों के बारे में प्रकाश डाला गया। तथा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके आदर्शो को अपनाते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए अपनी ड्यूटीयों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्य परायणता के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही जनपद के सभी थानों एवं पुलिस कार्यालय, शाखाओं में भी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनकी जयंती मनाई गई।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours