हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य मनोनीत किए गए नरेश शर्मा ने जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में भी मोदी के नेतृत्व में ही देश आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर उनके साथ नव मनोनीत अन्य पदाधिकारी भी थे। ज्ञात रहे की प्रदेश कार्यसमिति में मनोनयन को लेकर एक ही नाम होने के कारण हरिद्वार और रुड़की के नरेश शर्मा नाम के 2 भाजपा कार्यकर्ता कार्यसमिति में मनोनीत होने पर खुशियां मना रहे थे। जिसको लेकर भ्रम पैदा हो गया था। जिसके बाद प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी ने यह स्पष्ट किया कि हरिद्वार के नगर विकास मंत्री के सहयोगी नरेश शर्मा ही प्रदेश कार्यसमिति में मनोनीत किए गए हैं। जिसके बाद आज नरेश शर्मा ने जिलाध्यक्ष से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours