हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार में ग्राम प्रधान शाहपुर शीतला खेडा पूजा कौर की चर्चा अन्य गांवों तक की जाती है। हो भी क्यो न? पिछले 5 साल के कार्यकाल में उनके द्वारा शाहपुर गांव जो कार्य किये गए है उन्हें लंबे समय तक याद किया जायेगा। इस कार्य मे उनके पति भगवान सिंह की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। जो कि जनहित के कार्यो के लिये सरकारी बजट पर निर्भर रहना पशनद नही करते हैं। भगवान सिंह बताते हैं कि ऐसा कई बार हुवा जब किसी के क्षेत्र के रास्ते में कोई सड़क, नाली  बनने का प्रस्ताव पास न होने के कारण बजट न मिला हो मगर गांववासियों की भावनाओं के चलते वो कार्य उन्होंने अपने निजी खर्च से कराया हो। ग्राम प्रधान पूजा कौर का कहना है कि जब उन्होंने प्रधान पद पर खड़े होने का निश्चय किया था उनका एक ही सपना था कि गांव में ऐसे विकास कार्य किये जाय जो पिछले लंबे समय से इच्छाशक्ति के अभाव में लंबित चल रहे थे। मार्च के महीने से लेकर अब तक कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन में शाहपुर के ग्राम प्रधान की ओर से राशन वितरण के अलावा अन्य गांव से आये पीड़ित लोग भी उनके दरवाजे से निराश नही लौटे है। भगवान सिंह के अनुसार पैसा कमाने का अवसर जीवन मे बार बार मिलता हैं मगर गांव के विकास कार्य कराने स उन्हें जो खुशी मिली हैं उन्हें गांव की जनता लंबे समय तक याद रखेगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours