हरिद्वार की गूंज (24*7)

(राव ज़ुबैर पुंडीर) छुटमलपुर। पिता और बेटी का रिश्ता इतना पवित्र होता है। लेकिन इस रिश्ते को शर्मशार करने वाली एक खबर सामने आई है जिसमें पिता ने अपनी ही बेटी के साथ गलत काम किया। घटना छुटमलपुर के कस्बे में मुस्लिम कॉलोनी की है जहां पिता ने रात में अपनी बेटी के साथ जबरदस्ती कर बलात्कार किया। मुस्लिम कॉलोनी का रहने वाला सऊद नाम के इस व्यक्ति की बेटी व माँ ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पिता नशें में धुत होकर जबरदस्ती गलत काम कर दिया, जिसके बाद बेटी ने अपनी माँ से बाप की घिनोनी हरकत बताई तो माँ हक का बक रह गई, जिसके बाद माँ बेटी को लेकर थाने पहुँची, बाप के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने आरोपी पिता को थाने ले आई है, लड़की को मेडिकल के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा कायम नही किया है। 


बेटी ने बताई पिता की हरकत

रात करीब 11 बजे पिता ने बेटी के कमरे में आकर धमकाकर बलात्कार किया और कहा कि किसी से कहा तो जान से मार दूंगा।  सुबह पीडि़ता के पिता ने माता व पिता से झगड़ा किया तो पीडि़ता डर गई, इसलिए कुछ देर बाद मा को पूरी घटना बताई। इसके बाद माँ बेटी के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पिता करता है नशा

पीड़िता ने बताया कि पिता इंजेक्शन लगता है, ओर हर समय नशे में धुत रहता है, किसी भी समय आकर कभी मारपिटाई करने लग जाता है, कभी कभी गलत हरकत करता था, बीती रात नशे में धुत होकर जबरन गलत काम किया, जब मना किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours