हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में कोविड-19 से बचाव संबंधित आयोजित बैठक में सभी जिलाधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता अभियान चलाने के आदेश जारी किए। हालांकि पिछले एक हफ्ते में प्रदेश में कोविड पाॅजीटिव केस कम आए हैं, लेकिन फिर भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आने वाले कुछ माह और चुनौतीपूर्ण होंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक है कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का सभी जगह पूर्ण रूप से पालन हो ताकि संक्रमण को रोका जा सके। गौरतलब है कि शासन प्रशासन लगातार संक्रमण से बचाव के लिए काम कर रहा है। लेकिन कुछ लोग अभी भी मास्क न पहनना, सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने सहित सेनिटाइजर का इस्तेमाल नही कर रहें है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours