हरिद्वार की गूंज (24*7)
सीएम ने हरी झंडी दिखाकर दो वाहन किये हरिद्वार रवाना
(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। यदि आप हॉस्पिटल या लैब जाकर कोरोना टेस्ट कराने से घबरा रहे है या फिर आपने अभी तक कोरोना टेस्ट नही कराया है तो यह खबर आपके लिए है। जी हां अब मित्र लैब्स वाहन आपके घर आकर कोरोना टेस्ट करेगी। हरिद्वार को दो मित्र लैब्स मिली हैं, जिन्हें हरी झंडी दिखाकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार के लिए रवाना किया। राज्य के साथ ही हरिद्वार में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण के प्रकोप से लोगों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने अब “मित्र लैब्स” का शुभारंभ किया है। यह चलती फिरती लैब फिलहाल हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर घर घर से कोरोना सैंपल लेने के साथ ही एंटीजन टेस्ट भी करेगी। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा कोरोना टेस्ट कराना है। ऐसे में अब सरकार की यह पहल है कि लोगों के गांव गलियों और उनके घरों पर यह लैब जाकर टेस्ट करेगी और जागरूक करेगी। रोजाना 100 टेस्ट किये जायेंगे। भारतीय विज्ञान संस्थान के इंजीनियर कपिल सिंह रावत ने बताया कि यह भारत की प्रथम सचल प्रयोगशाला है। जो आईसीएमआर के सभी मानकों को पूरा करती हैं। कोविड के साथ साथ इसमें टीबी, एचआईवी, हेपेटाइटिस ओर टीका की आपूर्ति के प्रयोग में भी लाई जा सकती है। बताया कि यह प्रयोगशाला भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर ओर सन्मुखा इनोवेशन की रूपरेखा में तैयार हुई है। जिसका पूर्ण निर्माण हरिद्वार में ही किया गया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours