हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। उत्तराखंड राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस युवा इंटक के प्रदेश वरिष्ठ सचिव मोहम्मद आरिफ ने हाथरस में हुई दलित की बेटी की बलात्कार और हत्या की घटना को जघन्य करार देते हुए कहा कि हाथरस में निर्दयता पूर्वक हत्या के दोषियों को कठोर सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल रही है और पुलिस दमनकारी रवैया अपनाते हुए लोकतंत्र में अपनी मांग रखने वालों की आजादी का गला घोट रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलिस ने गुपचुप तरीके से दिवंगत पीड़िता का अंतिम संस्कार किया है वह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में महिलाओं व बेटियों के विरुद्ध जघन्य अपराधों से महिलाओं में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई है। लगातार प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं तथा योगी सरकार मौन धारण किए हुए है। जिससे प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार पूर्ण रूप से विफल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में देश की जनता कठपुतली बनी हुई महसूस कर रही है। झूठी सरकार के बेटी बचाओ जैसे नारे कहीं भी धरातल पर देखने को नहीं मिल रहे है। देश में चारों ओर महिलाओं पर अत्याचार, हत्या और बलात्कार जैसी जघन्य घटनाएं लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि देश की जनता को भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ना होगा। जिससे देश में बढ़ रही जधन्य अपराधों पर अंकुश लग सके।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours