हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज, बिजली-पानी के बिल व स्कूल की फ़ीस माफ किये जाने की माँग को लेकर कनखल थाने से चोक बाज़ार होते हुए बंगाली मोड़ तक नंगे पाव सत्याग्रह यात्रा की। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की सरकार को अब व्यापारियों के साथ आना चाहिए। कुछ प्रदेशों में इस प्रकार की छूट दी गई है क्योंकि उत्तराखंड पर्यटकों को निर्भर राज्य है और अभी तक राज्य की सीमाएं सील होने के चलते पर्यटक नहीं आया है तो अभी तक दुकानो पर ताले लटके हुए है। अब व्यापारी की पीड़ा असहनीय हो गई है। अब सरकार को व्यापारी की आर्थिक सहायता करनी चाहिए अब तक के बिजली पानी के बिल माफ़ किए जाए और आगे कोरोंना काल तक के माफ़ किए जाए। शहर अध्यक्ष जतिन हांडा व संरक्षक व्यापार मण्डल प्रदीप चौधरी ने कहा की शहर की सड़कें टूटी पड़ी है और कई कई घंटो तक बिजली ग़ायब रहती है जिसके चलते व्यापार पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। आगे कुम्भ मेला नज़दीक है और अभी तक सरकार ने कोई काम पूरा नहीं कराया है। कार्यक्रम संयोजक सुधीश श्रोतरिए व राजू ठाकुर ने कहा की व्यापारी की हालत दयनीय हो गई अब तो बस भीख माँगना ही बाक़ी रह गया है अब हमें सरकार सीधे व्यापारी की आर्थिक सहायता करे व बिजली-पानी व स्कूल की फ़ीस माफ़ की जाए। यात्रा में मुख्य रूप से ज़िला महामंत्री डाo विशाल गर्ग ,ज़िला सचिव पंकज सवन्नी,अंकुर राजपूत, सुमित भाटिया,सचिन गुप्त, हिमांशु चोपड़ा,अशोक अरोरा, आकाश शर्मा,सुशांत अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, लव चौधरी, महेन्द्र अरोरा, अजय मोदी, मानस,देवेन्द्र, नवीन शर्मा, रोहन धिमान, रत्न, विजय गुप्ता,हेमंत, दिनेश धिमान,माधव चंदूक, मोहन, मयंकमूर्ति भट्ट व सुमित अरोरा आदि रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours