हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में मादक पदार्थों, अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गैरसैण में नियुक्त एनपीयू कर्मचारीगणों द्वारा गश्त में चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 15 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब मार्का 8 पीएम के साथ गडोली पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना गैरसैण में मुकदमा अपराध संख्या 21/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में कानि.गौरव चौधरी, का.अजीत सिंह मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours