हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भगतनपुर आबिदपुर के ग्राम प्रधान हाजी मोहम्मद हारून से कार्य को लेकर जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि हमारी ग्राम पंचायत के सभी गांव में साफ सफाई अभियान लगातार चलाया जा रहा है। और टाइल सड़कों का भी कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना पर अपनी बातचीत में कहा है कि हमने प्रस्ताव बनाकर भेजे हुए हैं जो पास हो गए लेकिन अभी सरकार द्वारा बजट नहीं भेजा गया है। हाजी मोहम्मद हारुन ने कहा कि जल्द ही बजट आ जाएगा और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले आवास का कार्य भी पूरा करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के सभी गांव में स्कूल आंगनवाड़ी में भी विशेष रूप से अभियान चलाकर सफाई कराई जा रही है। ग्राम प्रधान हाजी मोहम्मद हारुन ने बताया कि हमारी ग्राम पंचायत श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के अंतर्गत चयनित है। जिसमें राज्य व केंद्र सरकार द्वारा काफी बड़े-बड़े कार्य कराने की योजनाएं हमें दी गई है और काफी कार्य कराए भी गए हैं। योजना के अंतर्गत बचे कार्य भी जल्द ही कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द हमारी ग्राम पंचायत भी हरिद्वार सिटी की तर्ज पर होगी, जिसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं और सरकार से कार्य मांगे जा रहे हैं। जिनके लिए हम प्रस्ताव बनाकर भेज रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मैैं केंद्र सरकार और राज्य सरकार का भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमारी पंचायत को श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के अंतर्गत चयनित की और विकास कार्य ग्राम पंचायत में कराए गए। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह राज्य सरकार ने हमारी ग्राम पंचायत में विकास कार्य किए हैं। आगे भी ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य देकर ग्राम वासियों की समस्याओ का समाधान सरकार करेगी। उन्होंने कहा है कि लोगों की शिकायत पर तत्काल सुनवाई कर उसका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पांच आंगनवाडी का नवनिर्माण कराया गया है, साथ ही पंचायत के हर मजरे में हैंडपंप लगवाए गए है। जहां पर पानी की बड़ी विकट समस्या आ रही थी। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2021 तक हमारे पास समय है और इसी अपने कार्यकाल में सभी कार्यों को संपूर्ण रूप से पूरा कराया जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours