हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। सरकार द्वारा रुड़की नगर निगम में नामित किया गये पार्षदों का स्वागत कार्यक्रम मलकपुर चुंगी स्थित एक होटल में आयोजित किया गया, जिसमें नामित पार्षदों का भाजपा पदाधिकारियों ने फूलमालाऐं पहनाकर स्वागत किया। मेयर गौरव गोयल,विधायक प्रदीप बत्रा तथा देशराज कर्णवाल ने नामित किये गए सभी पार्षदों का सम्मान करते हुए कहा कि सभी नामित पार्षद सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा में हमेशा ही समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाता है तथा पार्टी के पुराने एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन ने इन पदों पर सम्मान देकर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी धीर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी, ठाकुर संजय सिंह,जिला उपाध्यक्ष अंकित आर्य,नगर अध्यक्ष प्रवीण संधू,आकाश गोयल, सुशील सैनी,गोविंद बालियान, आशीष त्यागी, पार्षद प्रतिनिधि सचिन कश्यप, अमित प्रजापति,वर्णिका चौधरी, अनुज कुमार,सतीश शर्मा, जितेंद्र नेगी,धर्मवीर पिंकी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में चौधरी धीर सिंह को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर उनका भी स्वागत किया गया। संचालन मोहित राष्ट्रवादी ने किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours