हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर विद्युत विभाग अधिकारियों ने आज अभियान चलाकर बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा चार लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली लक्सर में तहरीर दी गई। इनमें चार लोग ऐसे हैं, जो बिजली काट दिए जाने के बाद पुन: तार जोड़ कर बिजली इस्तेमाल कर रहे थे। दो लोगों को कटिया कनेक्शन रंगे हाथ पकड़ा गया। विभागीय कार्रवाई से गांंव में खलबली मची रही। आपको बतादे कि विद्युत अधिकारियों ने शुक्रवार को हबीब पुर कुड़ी आदि मोहल्लों में छापेमारी की। अधिकारियों समेत लगभग आधा दर्जन की संख्या में टीम के लोगों ने विद्युत तार, बिजली काटी जा चुके उपभोक्ताओं के अलावा कटिया कनेक्शनों की सिरे से जांच की। सतर्कता दल के सहायक अभियंता हनुमान सिंह ने बताया कि चार लोगों की बिजली काटी जा चुकी थी। आज वह पुन: बिजली का उपयोग करते मिले उनके विरुद्ध धारा 138 बी के तहत और चार कटिया कनेक्शन धारकों सुनील कुमार पुत्र आत्माराम किरण पाल पुत्र मंगत सुनील चौहान पुत्र महावीर रामपाल पुत्र हरफूल निवासी हबीबपुर कुड़ी के खिलाफ धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज करने की तहरीर कोतवाली लक्सर में दी गई है। इसके बहुत से उपभोक्ता ऐसे मिले जो अवैध बिजली का उपयोग तो करते हैं लेकिन उनका भार नियमित नहीं है उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि ऐसी चलाने के लिए उतने भार का कनेक्शन लें। कार्रवाई में सतर्कता दल के सहायक अभियंता हनुमान सिंह, सहायक अभियंता धनंजय कुमार, इंस्पेक्टर उमा माधवाल, सब इंस्पेक्टर हीरामणि पोखरियाल, अवर अभियंता अक्षय कुमार, लाइनमैन देव कुमार आदि रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours