हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पथरी थाना पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं के विरूद्ध मुकदमा और एक ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया है। मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर पुलिस ने ग्राम बुआपुर जंगल क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी की। जिसके अंतर्गत खनन माफियाओं में खलबली मच गई। खनन माफियाओं खनन सामग्री को चोरी से ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ठिकाने सिर लगाने को अंजाम दे रहे थे मौके पर छापेमारी कर पुलिस ने अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली बरामद की गई। जिसे छुड़ाने के प्रयास में खनन माफिय लक्ष्मीचंद पुत्र रकवीर, टीटू पुत्र  इंद्रपाल, रीटू पुत्र रकवीर, जितेंद्र पुत्र रणतेज, लोकेश नामालूम और अन्य द्वारा पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए नोकझोंक की गई। और मौके से फरार हो गए। जिनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। और बरामद अवैध खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई। वहीं थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह मान का कहना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार अवैध खनन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में अवैध खनन से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया गया। और खनन माफियाओं पर भी नियमानुसार मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन बिल्कुल भी बर्दाश नहीं किया जाएगा। और जो भी व्यक्ति अवैध खनन में लिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours