हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट रजि. के राष्ट्रीय टीम ने होटल क्लासिक शिवालिक नगर पहुंचकर कोरोना योद्धा बी एच ई एल हीप ऑटो पूल संविदा कर्मचारी राज कुमार मुखर्जी को मानव अधिकार राष्ट्रीय टीम ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश गॉड, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजू नारंग ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच राजकुमार मुखर्जी ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए अपने घर परिवार को छोड़कर दिन रात जनता की सेवा में तत्पर रहें हैं। राष्ट्रीय मानव अधिकार के हरिद्वार जिला अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुर बागड़ी ने कहा अपनी जान को जोखिम में डालकर अपने परिवार की चिंता किए बगैर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से राष्ट्रीय सेवा में योगदान दिया। इस मौके पर मौजूद रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश गौड़ राष्ट्रीय, उपाध्यक्ष संजू नारंग, राष्ट्रीय सचिव आंसू आजम, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रियासत अली, राष्ट्रीय सह सचिव मुरसलीन, जिला अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुर बागड़ी, जिला महासचिव मोहन जोशी, जिला प्रवक्ता अमरदीप चौहान, डीके उपाध्याय, सुनील कुमार मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours