हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। स्वस्थ्य जीवन के लिए मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझना जरूरी है। विचारों मे सार्थकता तथा स्वस्थ्य जीवनशैली बीमारियों से बचाव का एकमात्र साधन है। हरिद्वार के मनोवैज्ञानिक डाॅ० शिवकुमार चौहान ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर बताया कि आधुनिक जीवन शैली के साथ मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझना तथा सोच मे सकारात्मकता लाना आवश्यक है। विचारों मेे सार्थकता को अपनाकर चिन्ता, तनाव, अनिद्रा, डिप्रेशन के कारण होने वाली हाइपरटेंशन, कार्डियक समस्याएं, मधुमेंह, कैंसर, अल्सर जैसी जटिल बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर अनेक अभियान चलाएं जाने की आवश्यकता पर बल दिया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours