हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। गांधी जयंती के अवसर पर उत्तर हरिद्वार वैश्य बंधु परिवार की महिला प्रकोष्ठ द्वारा एक कला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर कर भाग लिया। महिलाओं और बच्चों ने मिलकर स्वच्छता अभियान भी चलाया, साथ ही जो प्रतियोगी विजेता हुए उनको महिला मंडल द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। भाग लेने वाले बच्चों में प्रथम पुरस्कार राशि वार्ष्णेय ने एवं द्वितीय पुरस्कार आरव महेश्वरी ने जीता। इसके अलावा नैतिक गुप्ता, अभिनव बंसल, सिमर गर्ग, वेदिका गुप्ता, आराध्या अग्रवाल ने भाग लिया। इस अवसर पर तुलसी जैन, सीमा अग्रवाल, रेखा दत्ता, मीनाक्षी महेश्वरी, पायल अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, आरती अग्रवाल व  नीतू गर्ग आदि महिलाएं उपस्थित थे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours