हरिद्वार की गूंज (24*7)

(विभास सिन्हा) हरिद्वार। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर में प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम राणा के निर्देशन में गांधी जयंती सादगीपूर्ण रूप से मनाई गई। जिसमें ध्वजारोहण के पश्चात अध्यापिकाओं द्वारा गांधी जी की राम धुन गाई गई। इस अवसर पर श्रीमती हेमलता शुक्ला एवं श्रीमती मुन्नी खरवार द्वारा गांधी जी के आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात इनर व्हील की जिला अध्यक्ष श्रीमती विनीता गौनियाल एवं सदस्य विभाग द्वारा विद्यालय को 100 मास्क एवं 10 लीटर सैनिटाइजर दिया गया। जिन्हें भोजन माताओं ,चपरासी एवं आसपास के लोगों को वितरित किया गया। प्रधानाचार् के निर्देशन में वृक्षारोपण कार्यक्रम अध्यापिकाओं के साथ किया  गया। विद्यालय में एम एस एस की छात्राओं द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभाग करने वाली छात्राएं दीक्षा, उरूज, सभा, मृदुला, महिमा, छवि, प्राची, महक, हिमांशी, आरती, प्रीति, प्रिंसी, गुलफरीन और नीलम आदि छात्राओं द्वारा ऑनलाइन प्रतिभाग किया गया। जिनमें निबंध प्रतियोगिता में प्रेरणा प्रथम स्थान, क्विज प्रतियोगिता में महिमा एवं गुलफरीन प्रथम स्थान, पोस्टर प्रतियोगिता में दीक्षा प्रथम स्थान, स्लोगन में छवि शर्मा प्रथम स्थान प्राप्त किया। समस्त अध्यापिकाओं ने विद्यालय खुलने के संदर्भ में अपने विचार दिए। प्रधानाचार्य ने विभाग द्वारा मांगी गई सूचना(15 अक्टूबर से विद्यालय खोलने पर) के संदर्भ में मीटिंग भी ली, सभी अध्यापकों की 50% स्टाफ के साथ सहमति बनी। कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक बच्चों को विद्यालय में बुलाने के पक्ष में रहा ,तथा 9 से 12th के बच्चों को आवश्यकता अनुसार पर सहमति हुई। इस अवसर पर अध्यापिकाऐं श्रीमती अनुराधा योग्यता, सुषमा दास, अनिता अनु  सुषमा भास्कर इत्यादि शामिल हुई।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours