हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। जहां आज पूरा भारत हाथरस में हुए दलित लड़की के साथ हुआ गैंग रेप में लोगो का गुस्सा फुट रहा है, वहीं लोगो द्वारा सड़कों पर उतर कर  एक ही पुकार बलात्कारियों को फाँसी की सजा हों। वहीं हरिद्वार धर्मनगरी में युवाओं का आक्रोश देखने को मिला, हाथरस में होने वाली घटना हर राज्य को हिला कर रख दिया  है, युवा वर्ग के लोग सड़कों पर उतर रहे हैं, हरिद्वार कनखल क्षेत्र सती कुंड में सैकड़ों युवा द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। मानव अधिकार संगठन के चेयरमैन कार्तिक कुमार ने कहा यह घटना बड़ी ही दुखद है, एक बच्ची के साथ बलात्कार की घटना से पूरे भारतवर्ष में बेटियों पर डर का माहौल बना हुआ है, उन्होंने कहा कि अब तो बेटियां बाहर सुरक्षित नही है। 

देखें वीडियो: चेयरमैन कार्तिक कुमार

ऐसी घटना ने सब को हिला कर रख दिया है, उन्होंने कहा कि ऐसी घटना करने वालो को मौत की सजा भी कम है। ऐसी घटना से सुनकर तो अब ऐसा लगता है हमारी बहने, बेटियां अब सुरक्षित नही है, कार्तिक कुमार ने कहा कि हमारे राष्ट्रपति द्वारा कुछ कठोर निर्णय लेते हुए कठोर कानून जल्द से जल्द लागू  होना चाहिए। उत्तर प्रदेश में सरकार का जंगलराज बड़ा ही दुखद है, वही दूसरी ओर हरिद्वार जिला अध्यक्ष आर्यन गुप्ता ने कहा सरकार को जल्द से जल्द दोषियों को फांसी देनी चाहिए। वरना यह आंदोलन चलता ही रहेगा, आगे बड़े आंदोलन के साथ इसकी हानि सरकार को उठानी पड़ सकती है। समाजसेवी सत्येंद्र ने कहा की हमारे भारतवर्ष की स्थिति बहुत ज्यादा नाजुक हो चुकी है, हर प्रतिदिन दुखद घटना देखने को मिल रही है, यह हमारे भारतवर्ष के लिए बड़ा ही निंदनीय है, जल्द से जल्द इस पर विचार करने की आवश्यकता।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours