हरिद्वार की गूंज (24*7)
(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। माटी कला बोर्ड, उद्योग निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित विद्युत चलित चाक वितरण समारोह में सूबे के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिरकत की। कुम्हारों की सहूलियत के लिए सरकार इन्हें विद्युत चाक वितरित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कुम्हारी कला से जुड़े लोग अपनी कला से मिट्टी को मूल्यवान वस्तुओं और कलाकृतियों में बदल देते हैं। बताया कि जल्द ही माटी गूंथने की 200 मशीनें भी बाटें जाने की प्रक्रिया पर काम चालू है साथ ही मिट्टी से बर्तन बनाने का प्रशिक्षण केंद्र खोलने को भी मंजूरी दी है । इस बार हरिद्वार में होने वाले कुंभ में प्रयास किया जाएगा कि आने वाले श्रद्धालुओं ओर स्थानीय निवासियों को प्लास्टिक की बोतल के बजाय मिट्टी के बर्तनों में पानी उपलब्ध करवाया जाए। इससे कई लोगों को रोजगार मिलेगा। कुम्हार वर्ग आत्मनिर्भर भारत के महत्वपूर्ण अंग हैं। आधुनिक तकनीक व नये प्रयोग करते हुए स्वरोजगार के लिए इस व्यवसाय में काफी सम्भावनाएं हैं।
Home
हरिद्वार
हरिद्वार की गूंज: हरिद्वार कुम्भ में प्लास्टिक बोतल की अपेक्षा मिट्टी के बर्तनों में पानी देने के प्रयास में सरकार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours