हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। कोविड-19 ने जहां एक ओर पूरी दुनिया की रफ्तार को दुष्प्रभावित किया तो वही हरिद्वार के 'द विजडम ग्लोबल' स्कूल के बच्चे ने ऑनलाइन शिक्षा गृहण करते हुवे नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रेक्सिस मीडिया द्वारा आयोजित नेशनल क्वालिटी एक्सीलेंस अवार्ड 2020 के अंतर्गत एक वर्चुवल आयोजन मे द विजडम ग्लोबल स्कूल ने दो बहुमूल्य अवार्ड जीते है। स्कूल को बेस्ट सी.बी.एस.सी स्कूल विद ऑनलाइन एजुकेशन सपोर्ट इन हरिद्वार और मोस्ट इनोवेटिव एंड एंटरप्राइजिंग स्कूल इन उत्तराखंड से नवाजा गया। प्रेक्सिस मीडिया और क्वालिटी कांग्रेस के आयोजकों द्वारा पूरे 360० डिग्री मानकों पर मूल्याकंन की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद स्कूल को विजेता घोषित किया गया। 

इससे पूर्व भी यह प्रतिष्ठित स्कूल अपनी अलग अलग विशेष उपलब्धियों के चलते राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त कर चुका है। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन यू.सी जैन ने इस अवार्ड का पूरा श्रेय अपने शिक्षकों, प्रधानाचार्य स्टाफ के सदस्यों और दूरदर्शी अभिभावकों को दिया। जिन्होंने कोरोना काल मे बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुवे ऑन लाइन शिक्षा को गम्भीरता से लेते हुवे स्कूल प्रशासन को हर सम्भव बहुमूल्य सहयोग दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य संजय देवांगन ने कहा कि स्कूल प्रशासन सदैव उन अभिभावकों का आभारी रहेगा जो अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु स्कूल प्रबंधन के साथ मुश्किल घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा है। कार्यक्रम में हरिद्वार उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष कुँवर सेन ने अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डायरेक्टर सोनल जैन, फाउंडर ट्रस्टी ऋषभ जैन, प्रशासक कर्नल लोकेश शर्मा, श्वेता कोचर, ऋचा गुप्ता, श्वेता अरोड़ा, गुंजित चौहान, राखी जैन, डॉक्टर हर्षित मण्डल उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours