हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि समाज के युवाओं को इस आधुनिक युग में समाज सेवा के कार्य करने के साथ-साथ देश सेवा के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी होगी। जाट समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रुप में बोलते हुए मेयर गौरव गोयल ने कहा कि युवा वर्ग ही समाज की रीढ़ है और उन्हें सामाजिक कार्य एवं देश सेवा में आगे बढ़कर समाज का नाम ऊंचा करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जाट समाज का हमेशा से ही देश के प्रति देशभक्ति का भाव रहा है। इस समाज के युवाओं ने अपने राष्ट्र के सुरक्षा के प्रति बडी से बडी कुर्बानी दी है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने युवाओं का आह्वान किया कि वह समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर बुराइयों को समाप्त करने के लिए कार्य करें। उन्होंने युवा वर्ग को शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ने की सीख दी।इस अवसर पर समिति के जिला अध्यक्ष डॉ० महेश वर्मा, चौधरी महेंद्र सिंह प्रधान, प्रेम शास्त्री, सुभाष चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, विक्रांत चौधरी, सेवाराम चौधरी, सुबोध चौधरी, दीपक, कुलदीप आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी प्रेमचंद शास्त्री ने की। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर मेयर गौरव गोयल का समिति की ओर से स्वागत किया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours