हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज श्री राम जन्मभूमि पूजन अयोध्या में किया जा रहा है। जिसको लेकर पूरे भारत में जय सियाराम का नाम गूंज रहा है। न जाने कितने वर्षों ओर लंबे समय बाद आज वो घड़ी आ गई है। जिसका सम्पूर्ण देश इंतजार कर रहा था। कितनी सरकार आई और वादे करते करते चली गई। लेकिन कोई भी श्री राम भूमि अयोध्या में मंदिर का निर्माण नहीं करा पायी, लेकिन अब हमारे इंतजार की घडी समाप्त हो गई है। क्योंकि आज एक नया इतिहास लिखने जा रहे है, जी हाँ आज अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन है। इस कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री दामोदरदास नरेंद्र मोदी, देश के दिग्गज नेताओं के साथ साथ अनेको बड़े-बड़े संत व महंत भी शामिल हो रहे है। 
वहीं राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना उत्तराखंड के प्रदेश सचिव सौरभ चौहान ने कहा कि आज वो दिन आ गया है जिसका इंतजार पूरे भारत के लोग कर रहे थे, आज यह वो घड़ी है जिसको आज दिवाली के रूप में हर एक परिवार मनाएगा। उन्होंने कहा कि 500 साल बाद ऐसा हुआ है कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पूजन के साथ शिलान्यास भी होगा। सौरभ चौहान ने कहा की सभी लोग अपने-अपने शहर में अनेकों प्रकार से पूजा अर्चना कर अपने अपने भाव व्यक्त कर रहे हैं। ऐसा ही नजारा हम हरिद्वार में भी देख सकते हैं, जहाँ अनेकों पोस्टर ओर माँ गंगा की आरती के बाद हर घर मे दीप प्रज्वलित कर आज दिवाली मनाएंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours