हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर हरिद्वार मार्ग पर बेगम के पुल के पास कार और बाइक की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक हवा में उड़ते हुए सड़क पर गिर गए, और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया। दोनो मृतक अखिल पुत्र सुभाष निवासी गोवर्धनपुर राहुल पुत्र राजकुमार निवासी माजरी लक्सर के ही निवासी थे। वही एसआई यशवीर सिंह नेगी का कहना है अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई तहरीर के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours