हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भाजपा नेता पीयूष जाटव और पुष्पेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की कार्यशैली से प्रभावित होकर कई दर्जनों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मदन कौशिक ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश हो या राज्य हो या परिवार हो उसकी रीढ़ होती है। युवाओं की नई सोच ही देश को आगे बढ़ाने में सार्थक होती है। वरिष्ठ भाजपा नेता पीयूष जाटव व पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जहाँ युवाओं के अस्तित्व व सम्मान की लड़ाई लड़ी जाती है। पीयूष जाटव ने युवाओं को एक जुट होकर 2022 चुनाव की तैयारी में लगने को कहा और भाजपा की उपलब्धियां घर घर पहुचाने की बात कही। पीयूष जाटव ने कहा कि जिस प्रकार से हर दिन युवा इतनी भारी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। उससे निश्चित ही 2022 में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनकर रहेगी। इस दौरान मंत्री मदन कौशिक ने प्रमोद कुमार को कनखल मंडल उपादयक्ष के पद पर मनोनीत किया।  सदस्यता ग्रहण करने वालो में राम जी चौहान, मोहित कुमार, अनुज पंवार, दीपक कुमार, सुमित कुमार, प्रीतम चौहान, सन्नी कुमार, सावन कुमार, सौरव जाटव, गगन रावत, अमित वर्मा, शिवम कुमार, सचिन कुमार, रोहित कुमार, प्रिंस कुमार, रजनीश श्रीवास्तव, ऋषभ यादव, संजीव कुमार, गौतम राजपूत, रंजीत गौतम, रजत कुमार, अमित रस्तोगी, आर्यन वालिया, ईशु चौहान, ललित चौहान, दिव्यांशु चौहान, हिमांशु कुमार, शुभम भट्ट, आकाश राजपूत, संदीप प्रजापति, शिव चरण गौसाई, रोहित कुमार, हरि यादव, विजय कुमार, रोहन कुमार, आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours