हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व सुरागरसी-पतारासी हेतु एक टीम गठित की गई। जिसके द्वारा जखेड गधेरे के पास सिमली रोड से एक अभियुक्त दीपक सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम-सितेल, तहसील घाट जनपद-चमोली के कब्जे से 654 ग्राम अवैध चरस बरामद कर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 21/20 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस.एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजकृत किया गया। और घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या UK 11TA 1756 अल्टो कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अन्तर्गत सीज किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुमित चौधरी, कानि.121 सी. पी. नवीन भट्ट, कानि.81 सी. पी. विनोद कुमार मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours