हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। दिव्यांगो के लिए कार्य करने वाली संस्था खिदमत वेलफेयर सोसाइटी सुल्तानपुर ने कई स्थानो पर पौधारोपण किया। इसे पूर्व सोसाइटी के कार्यालय मे एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांग हित में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई दिव्यांगों के लिए रोजगार की व्यवस्था पर बात हुई। संस्था ने दिव्यांगों के लिए रोजगार उपलब्ध करने की रूपरेखा तैयार की। हेल्थ,एजुकेशन व कोविड-19 से दिव्यांगों की सुरक्षा और बचाव आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। सभा के बाद सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद तनवीर जो स्वयं भी दिव्यांग है, उनके द्वारा सभी पदाधिकारियों, सदस्यो और आमजनो को एक-एक पौधा उपहार स्वरूप देकर पौधे अपने घर के आस-पास लगाने को कहा। जिससे पौधे की देखभाल करने में आसानी हो और सभी लोगों ने हर साल एक पेड़ लगाने व पेड़ों की रक्षा करने का संकल्प लिया, पौधारोपण कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष सुदेश चौहान ने किया। सुदेश चौहान कहा कि अपने निजी जीवन की जिम्मेदारियों के साथ-साथ जो धरती मां की रक्षा की जिम्मेदारी उठाता है वही जागरूक इंसान कहलाता है।सचिव एडवोकेट शाहनवाज ने बताया के पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पौधे लगाने से ही हमारा कर्त्तव्य पूरा नहीं हो जाता हमें उस पौधो की देखभाल भी करनी चाहिए। शहनवाज ने यह भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाए, जिलाध्यक्ष वैशाली अरोड़ा ने बताया कि हरिद्वार लक्सर रोड पर शाहपुर से पदार्था गांव तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य की वजह से जो पेड़ काट दिए गए हैं उन पेड़ों की कमी को देखते हुए आज संस्था के सभी पदाधिकारी कटे पेड़ों की जगह 300 पौधे  लगाएंगे। आज पौधे लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जिसको पूरा होने में 2 या 3 दिन लगेंगे। कार्यक्रम में दिलीप सिंह,मास्टर जुल्फिकार अली, शेखर चौहान, वाजिद अली, खालिद हुसैन, रोसा देवी, अरविंद कुमार व लाखन आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours