हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार।खनन माफियाओं द्वारा एक बार फिर पत्रकार को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। मामला थाना क्षेत्र सिडकुल के औरंगाबाद स्थित योगग्राम के पास चंद्र ताल नदी में होने वाले अवैध खनन से जुड़ा है। जहां औरंगाबाद के ही लगभग 7 से 10 माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन करते आ रहे हैं। जिनकी सूचना समय-समय पर पत्रकार इंतजार रजा संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को अवगत करा रहे थे। आज प्रशासन हरकत में आया और खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई कर दो ट्रैक्टर ट्राली अवैध खनन से लदी अपने कब्जे में कर ली। 
वही इंतजार रजा टीवी चैनल के रिपोर्टर है, उनका कहना हैै कि प्रशासन की कार्रवाई से खनन माफियाओं में बौखलाहट पैदा हो गई है। और वह मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन को भी उनके इस क्रियाकलाप से अवगत करा दिया गया है और मुख्य रूप से एक अवैध खनन माफिया निवासी औरंगाबाद  खुली चेतावनी और जान से मारने की धमकी मुझे दे रहा है। पत्रकार इंतजार रजा ने बताया कि मेरे साथ किसी भी तरह की अप्रिय सामाजिक दुर्घटना या घटना का जिम्मेदार अवैध खनन माफिया और उसके साथी मुख्य होंगे। उन्होंने कहा कि मुझे जान से मारने की धमकी का पुख्ता सबूत मेरे पास है। जिसे प्रशासन को सौंप दिया गया है। 
           देखें वीडियो: पत्रकार इंतजार रजा
उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा पत्रकारिता की गरिमा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में प्रतिक्रिया दी जाती है और मेरी कलम से जो भी लिखा जाएगा वह सत्य अहिंसा परमो धर्म के नारे को बुलंद करते हुए लिखा जाएगा। आपको बता दे कि पत्रकार इंतजार रजा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा बनाए रखने के लिए क्षेत्रों से शासन प्रशासन तक और शासन प्रशासन से समाज में गतिविधियों का पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ आदान-प्रदान करते रहते हैं। एक पत्रकार को खुले तौर पर जान से मारने की धमकी देना बहुत निंदनीय घटना है। प्रशासन को इसका गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। और जो भी इस घटना में लिप्त हो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त्त कार्रवाई प्रशासन द्वारा अमल में लाई जाए। ताकि पत्रकारिता का चौथा स्तंभ कहां जानेे वाला पत्रकार अपनी लेखनी से समाज में हो रहे अवैध कार्योंं को दर्शाता रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours