हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर नाबालिग किशोरी की सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल भी बरामद किए। आपको बता दें की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कुआं खेड़ा निवासी पदम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया था। कि बुलंदशहर खुर्जा का रहने वाले एक युवक ने उसके मोबाइल पर उसकी पुत्री व परिजनों की आपत्तिजनक फोटो एडिट कर वायरल की है और युवक ने धमकी दी या तो उसकी प्रेमिका के नाम जमीन करा दो, नहीं तो यह फोटो अन्य और जगह भी वायर कर देगा। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपित सलमान पुत्र असगर को क्षेत्र के कुआं खेड़ा तिराहे के पास से पुलिस ने घेरा बंदी कर धर दबोचा है। तलाशी लेने पर सलमान के पास से अश्लील फोटो वायरल करने वाले मोबाईल को भी बरामद कर लिया। एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि सलमान पुत्र असगर के द्वारा नाबालिक किशोरी व अन्य की फोटो को अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया जो कि एक जघन्य अपराध है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे न्यायालय समक्ष पेश किया जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours