हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। गायत्री विहार की नई उड़ान संस्था जो महिलाओं का एक सहायता समूह है, उनके द्वारा एक नेक पहल की गई है, जिसमे संस्था की महिलाओं ने आज हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सप्तऋषि पुलिस चौकी में एक स्वचालित सैनिटाइजर मशीन भेट की, साथ ही साथ संस्थाओं की महिलाओं ने अपने आस-पास के जरूरतमंद लोगो को चिन्हित कर उनको राशन किट उपलब्ध कराई। नई उड़ान संस्था की संचालक विनीता गनियाल ने बताया कि आज सप्तऋषि चौकी को एक स्वचालित सैनिटाइजर मशीन भेट की है, उन्होंने कहा कि अनलॉक डाउन होने के बाद भी कोरोना संक्रमण का ग्राफ हरिद्वार धर्मनगरी में फेल रहा है, ओर इसकी रोक-थाम हमें खुद ही करनी होगी, विनीता गोनियाल ने कहा कि हमे अगर कोरोना को मात देनी है तो हमे इसको रोकने के लिए खुद ही सावधानी बरतनी होंगी।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जिन्हें किसी भी तरह की मदद नहीं पहुंच पाई थी, उन्होंने कहा कि संस्थाओं की महिलाओं ने ऐसे लोगो की मदद करने कि ठानी और उन्हें जरूरत कि सभी चीजे एक किट में उपलब्ध कराई हैं। वहीं दूसरी ओर सप्तऋषि चौकी प्रभारी खेमन्द्र गंगवार ने सभी महिलाओं की इस अनूठी पहल की सराहना की। साथ ही चौकी प्रभारी ने कहा कि हर वक़्त लोगो का चौकी में आना-जाना लगा रहता है, जिससे कोरोना का खतरा बना रहता है, सुरक्षा के लिहाज से सैनिटाइजर मशीन बहुत उपयोगी साबित होगी। ओर सप्तऋषि चौकी पुलिस कर्मियों ने भी सैनिटाइजर मशीन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर संस्था की विभा गर्ग, गीता गोनयल, निशी अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, मिनी गुप्ता, ऋतु गुप्ता,नीतू शर्मा, नीतू शिवम्,विजयलक्ष्मी व शैला रणकोटी आदि का सहयोग रहा।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours