हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। आज जारी हुए उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर की बोर्ड परीक्षा में आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज की छात्रा कुमारी साक्षी पुत्री रंजीत ने हाईस्कूल परीक्षा में 88 % अंक प्राप्त किए। इन्होंने 500 में से 442 अंक प्राप्त किए इसी विद्यालय के हिमांशु पुत्र सुशील कुमार ने हाईस्कूल परीक्षा में 83% अंक प्राप्त किए, इन्होने 500 में से 419 अंक प्राप्त किये। उर्वशी पुत्री उमेश कुमार ने हाईस्कूल परीक्षा में 75%अंक प्राप्त किए, इन्होंने 500 में से 382 अंक प्राप्त किए। मुकुल कुमार पवन कुमार ने 75 %  अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुवे शुभकामनाएं दी। विद्यालय में सर्वोच्च प्रतिशत प्राप्त करने वाली  साक्षी ने इसकी श्रेय अपने मम्मी पापा के अलावा विद्यालय के अनुशासन को दिया। साक्षी के पापा प्राइवेट कम्पनी में जॉब करते हैं। साक्षी की पढ़ाई मे उनके चाचा नवीन कुमार ने काफी सहयोग किया। बड़े होकर साक्षी अध्यापक बनकर बच्चों को शिक्षित बनाने में अपना योगदान देना चाहती हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours