हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। कुछ युवकों को गांव में अवैध हथियारों से फायरिंग कर टिक टॉक पर वायलरल करना उस समय भारी पड़ गया, जब पुलिस ने एक ग्रामीण की तहरीर पर आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ढाढेकी ढाणा गांव में कुछ दिन पहले बाइको पर सवार होकर कुछ युवकों ने अवैध हथियारों को लहराते हुए फायरिंग की थी और टिक टॉक पर वीडियो बनाकर वायरल किया गया था। जिसकी तहरीर भी एक ग्रामीण ने कोतवाली में दी थी लक्सर पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही थी। वही लक्सर सीओ राजन सिहं ने बताया कि ढाढेकी ढाणा गांव में कुछ युवको द्वारा अवैध हथियार लहराकर फायरिंग करने का मामला सामने आया था जिस पर संज्ञान लेते हुए दो युवको को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है उन्होंने बताया इसमें ओर युवको के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। जिसकी जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी और गिरफ्तार कर उन्हें भी जेल भेजा जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours