हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार में वैदिक  सनातन कल्याणकारी ट्रस्ट का शुभारंभ किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य प्रतिदिन जरूरमन्द लोगो तक खाना और वस्त्र पहुँचाना रहेगा। इसके अतिरिक्त समाज मे वायु प्रदूषण और स्वच्छता के लिये उचित मुहूर्त और समय पर हवन यज्ञ भी कराया जायेगा। इस संस्था के माध्यम से गौ सेवा के साथ निराश्रित पशुओं की सेवा और संरक्षण का कार्य भी किया जायेगा। धर्मनगरी हरिद्वार की माँ गंगा की सफाई और पर्यावरण संरक्षण हेतु समय समय पर कार्य किये जायेंगे। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल ज्योतिषाचार्य ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य वैदिक सनातन कल्याणकारी ट्रस्ट के माध्यम से गरीब लोगों की जरूरतों को पूरा करने के साथ साथ माँ गंगा की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और गौ माता की सेवा करना है। आगरा से समाजसेवी विजयपाल राणा ने बताया कि इस संस्था से जुड़कर उन्हें बहुत ही अच्छा लगा, मानव कल्याण के कार्यो को आगे बढ़ायेगे। अमरोहा निवासी संस्था के सचिव नितिन कुमार के अनुसार धर्मनगरी हरिद्वार मे काफी संस्थाय होने के बावजूद सड़को पर गाय माता भोजन औऱ उपचार हेतु दर दर भटकती है, हर की पौड़ी पर यात्री गन्दगी करके छोड़ जाते हैं। जिसके बारे में यह संस्था गम्भीरता  से कार्य करेगी। मुज्जफरनगर निवासी संस्था की कोषाध्यक्ष सोनिया देवी ने कहा कि अशिक्षित महिलाओं और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करके उन्हें शिक्षा देने का कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर आचार्य डॉक्टर दीनदयाल, डॉक्टर हरिहरानंद महाराज, समाजसेवी रामबाबू बंसल, मिंटू कुमार, मांगेराम, आचार्य दीपक, सुमित, देवराणा, विपिन रस्तोगी, नरेंद्र, करुणा आर्य, मास्टर अवनीश, गौरव, विरजेश ईश्वर आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours