हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय के आयुर्विज्ञान एवं स्वास्थ्य संकाय में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ० शिव कुमार चौहान यंगमैन क्रिशचन एसोशियेसन काॅलेज आॅफ फिजिकल एजुकेशन, केरला द्वारा आयोजित सात दिवसीय फैकल्टी डवलपमेंट कार्यक्रम मे भाग लेगें। आयोजक मण्डल की सदस्य डाॅ० उमा दिलीराज ने ईमेल भेज कर इसकी जानकारी दी है। सात दिवसीय इस कार्यक्रम का शुभारम्भ एलएनआईपी के पूर्व कुलपति प्रो० जितेन्द्र सिंह नरूका द्वारा किया जायेगा। सेवानिवृत्त पूर्व न्यायधीश एवं काॅलेज चैयरमैन जस्टिस कुरियन जोसफ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगे। डाॅ० चौहान ने बताया कि 27 जून से 3 जुलाई तक सात दिवसीय इस आयोजन में फिटनेस, न्यूट्रिशन, योग, टेªनिंग, फिजियोथैरेपी, साईकाॅलाजी, स्पोटर्स मेडिसन आदि विधाओं पर हुए नवाचार से विद्वानों द्वारा मार्गदर्शन किया जायेगा। जिसका लाभ अध्यापन के माध्यम से छात्रों तथा शोध करने वाले शोधार्थियों को मिल सकेगा। उन्होने कहाॅ कि कोविड के कारण उत्पन्न स्थिति मे यह समय का बेहतर उपयोग है। देश मे आगामी सत्र से आनलाईन पढाई के लिए किए जा रहे प्रयास को इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से बल मिलेगा तथा छात्रों के नवीन तथ्यात्मक जानकारी मिल सकेगी। डाॅ० चौहान ने इस आयोजन के लिए काॅलेज प्राचार्य एवं कार्यक्रम के संयोजक प्रो० जार्ज अब्राहम तथा आयोजन सचिव डाॅ० जे०जेकसन सुथारसिंह का आभार ज्ञापित किया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours