हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने प्रतिनधिमण्डल के साथ हरिद्वार की नवनियुक्त सी०ओ सिटी पूर्णिमा गर्ग से शिष्टचार भेंट करते हुए हरिद्वार चार्ज मिलने पर शुभकामनाये देते हुए जनहित में हरिद्वार पुलिस द्वारा सी पी यू द्वारा जगह जगह चेकिंग पर भारी  चालान काटने पर थोड़ी राहत देने की मांग की। सुनील सेठी ने सी०ओ सिटी से विनम्र अपील करते हुए अवगत करवाया कि जनता का फर्ज है कि वो यातायात के नियमों का सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए हर नियम का पालन करें, परंतु इस समय जनता की आर्थिक स्तिथी ठीक नही है व्यापार न होने की वजह हर व्यक्ति परेशान है और अपने रोजमर्रा के खर्चो को भी बड़ी मुश्किल से वहन कर रहा है, दूसरी तरफ कई बार चालान शुल्कों में हुई बढ़ोतरी की वजह से  महंगे चालान होने पर भारी परेशानी को झेलने में असमर्थ है। इस समय की स्तिथि को देखते हुए हम हरिद्वार पुलिस प्रसाशन से सी ओ सिटी के माध्यम से मांग करते है कि चालान में छूट के साथ राहत दी जाए अनावश्यक बड़े चालान की जगह न्यूनतम राशि का चालान भरकर जनता को राहत दी जाए। विशेष परिस्थितियों में महिलाओं, बुजर्ग एवं अन्य व्यक्तियों को राहत प्रदान की जाए। असमाजिक तत्वों बाइक्स पर तीन तीन सवारी घुमाने वाले अनावश्यक लोकडाउन का उलंघन करने वाले लोगो पर उचित कार्यवाही हो जो जनहित में जरूरी है। लेकिन इस समय की स्थितियों में आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को राहत मिलनी चाहिए भविष्य में जब तक परिस्तिथिया ठीक नही हो जाती जनता को चालान में छूट के साथ जनहित में राहत मिलनी समय की मांग है। प्रतिनधिमण्डल में मुख्य रूप से मायापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, जागृति व्यापार मंडल अध्यक्ष नाथीराम सैनी, जिला उपाध्यक्ष तरुण व्यास, मनोज कुमार आदित्य, युवा शहर महामंत्री राहुल बंसल, जिला मंत्री पंकज माटा, दीपक पांडेय, राहुल चौहान, खखडेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सुखीजा उपस्तिथ रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours