हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एन टी इंटरनेशनल धागा कंपनी पर वेंडर पैकेजिंग सप्लायर के रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। वेंडर पैकेजिंग सप्लायर पांच सालों से अपने रुपए लेने के लिए कंपनी के चक्कर काट रहा है। लेकिन कंपनी मालिक वेंडर पैकेजिंग सप्लायर से बात करने को भी तैयार नहीं है। जिससे हताश होकर वेंडर पैकेजिंग सप्लायर और उनके वर्करों ने कंपनी के गेट के सामने जमकर हंगामा किया। वहीं पीड़ित वेंडर पैकेजिंग सप्लायर मनीष कुमार शर्मा जय जागृति पैकेजिंग ने सीधे कंपनी पर 52 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने कंपनी मालिक पर आरोप लगातेेे हुए कहा कि लगातार 5 सालों से अपने रुपयों के लिए कंपनी के चक्कर काट रहा हूं लेकिन कंपनी मालिक मुझे गुमराह कर मेरी मेहनत के रुपए हड़पना चाहता है। और बात करनेे को भी तैयार नहीं है। और मेरा मोबाइल नंबर भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। जिससे में मानसिक और आर्थिक परेशानी से जूझ रहा हूं। उन्होंनेे बताया कि मुझेेेे अपने वर्करों को उनकी मेहनत का पैसा देना है। लेकिन एन टी इंटरनेशनल धागा कंपनी रुपए देने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है और लगातार कंपनी प्रबंधन एक के बाद एक झूठा वादा कर रहा है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही कंपनी ने मेरा पैसा नहीं दिया तो कंपनी के सामने आत्मदाह कर लूंगा। जिसका जिम्मेदार कंपनी मालिक और कंपनी प्रबंधन होगा। वही जब कंपनी प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने कोविड-19 के चलते कंपनी दिक्कते झेल रही है की बात कर अपना पल्ला झाड़ते हुए नजर आए और कोई भी ठोस आश्वासन उनके द्वारा नहीं दिया गया। जिससे वेंडर पैकेजिंग सप्लायर की समस्या का समाधान निकल सके।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours