हरिद्वार की गूंज (24*7)
(ब्यूरो) ऋषिकेश।  उत्तराखंड पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने टिहरी के मुनिकीरेती पशु अस्पताल के केंद्रीय औषधी भंडारण गृह पर छापेमारी की करवाई की। आशंका जताई कि दवाई भंडारण गृह में घोटाला हुआ है। जिसकी जांच की जाएगी।गुरुवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने दवाई भंडारण गृह में औचक निरीक्षण कर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि गोदाम में लाखों रुपए की ऐसी दवाइयां रखी है जो कि एक्सपायर हो चुकी है, कुछ लाखों रुपए के बिल ऐसे भी पाए गए हैं ,जो कि आर्डर के बाद दवाइयां आई ही नहीं, और उनका भुगतान फर्म को कर दिया गया है, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्टॉक रजिस्टर में 2019 के दौरान दिए गए, आर्डर को 2020 में दर्ज किया गया है। जबकि 2020के आर्डर 2019 में दर्ज किया गया है। जिसे देखने से पता चला, कि इस मामले में भी बड़े स्तर पर घोटाला किया गया है, यह घोटाला विभागीय उच्च अधिकारियों के इशारे पर किया जाना बताया गया है ।जिसकी जांच की जा रही है, उन्होंने कहा कि जांच के बाद घोटाले में संलिप्त सभी बड़े से बड़े अधिकारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours