हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। मानव अधिकार संगठन के चेयरमैन कार्तिक कुमार ने साफ शब्दों में कहा की चीन द्वारा लगातार हमले किए जा रहे हैं इसका जवाब हमारे देश के योद्धा द्वारा लगातार दिया, लेकिन जिस देश का लाल शहीद हो जाए उस देश को नींद कैसे आ सकती है आज भी कुछ अलग-अलग पार्टी के लोग इस पर राजनीति खेल रहे हैं, कार्तिक कुमार चेयरमैन ने कहा कि इस पर कोई भी राजनीति नहीं होनी सभी पार्टियों को एक बैठक के दौरान निर्णय लेते हुए इसका समाधान जल्द से जल्द निकालना चाहिए। सरकार पर निशाना साधते हुए कार्तिक कुमार ने कहा कि अगर सरकार बीजेपी की है तो इसका यह मतलब नहीं की भारतवर्ष के योद्धा शहीद हो जाए और आप सब किसी भी पार्टी से कोई भी बैठक ना बुलाए, हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बैठक सभी पार्टियों को साथ में रखते हुए करनी चाहिए, जिससे सभी की मानसिक सोच का पता चल सके, क्योंकि यह समय एकता की मिसाल देने का है देश को बचाने का है, इसी दौरान कार्तिक कुमार चेयरमैन ने कहा कि देशवासियों का भी कर्तव्य बड़ा ही महत्वपूर्ण है, सरकार द्वारा कड़े प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन आम जनता छोटे छोटे कदम उठाएं तो चीन को मात देना कठिन नहीं होगा। हमारे द्वारा चीन से आए हुए कई प्रोडक्ट का बहिष्कार करना अनिवार्य है साथ ही साथ में नेटवर्क के माध्यम से कई एप्स इंडिया में चीन के चलाए जा रहे जिसका उपयोग सैकड़ों की मात्रा में हो रहा है, ऐप डाउनलोड करने के माध्यम से यह पैसा भी चीन को जा रहा है, हमें छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखना होगा, हम सबका दायित्व बड़ा ही महत्वपूर्ण है, सबका साथ सबका विकास।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours