हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन के जनपद पुलिस द्वारा लगातार ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। जिनके द्वारा इस महामारी के दौर में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना गैरसैंण पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो बिजनोर (उत्तर प्रदेश) आया है और उक्त व्यक्ति मेडिकल टीम से छिपकर, बिना मेडिकल चेकअप कराये छुपकर गैरसैंण अपने घर आया है। सूचना पर थाना पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति की ढूंढ़खोज की गयी एंव पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि एक व्यक्ति नीरज शर्मा पुत्र राम अवतार शर्मा, निवासी- मोहल्ला मकबरा, कोतवाली- नजीबाबाद, जनपद बिजनोर, हाल निवासी- रामलीला मैदान, कस्बा गैरसैंण, थाना गैरसैंण जो की रात में चोरी छिपे घर आया है। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में थाना गैरसैंण पर मुकदमा पंजीकृत किया गया एवं मेडिकल परीक्षण कराने के बाद भराड़ीसैण में फैसिलिटी क्वारेन्टीन हेतु भेजा गया। पुलिस टीम उपनिरीक्षक जयपाल गुसाईं, कानि. रविन्द्र रावत, कानि. राहुल मणि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours